बागपत, नवम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। शुगर मिल पर खराब हुई टरबाइन के कारण किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। जिसके कारण किसानों की गेहूं बुआई में देरी हो रही है। इस नुकसान से आक्रोशित भाकियू टिकैत संगठन के लोगों ने शुगर मिल बागपत में डीसीओ कार्यालय पर जमकर हंगामा और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। शनिवार को भाकियू टिकैत के जिला प्रभारी विनोद चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि शुगर मिल की टरबाइन फटने के कारण क्रय केंद्र पर गन्ना नहीं लिया जा रहा है। गन्ने की फसल खड़ी होने से 27 गांवों के किसानों को गेहूं की फसल के नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। डीसीओ कार्यालय पर धरना दे रहे भाकियू टिकैत के जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने बताया सभी क्रय केंद्रों के साथ बागपत शुगर मिल के गेट पर बॉन्ड नहीं चलाए जा रहे हैं। उन्होंन...