बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। जिले में वायु प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में घुलते जहरीले कणों के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल होने लगा है। बागपत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 270 के पार पहुंचने से प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध की परत छाने से लोगों को आंखों में जलन, पानी आने और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण का सबसे अधिक असर दमा और अस्थमा के मरीजों पर दिखाई दे रहा है। ऐसे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और थोड़ी दूर चलने पर ही उनका दम फूलने लगा है। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के साथ वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। शहर से लेकर देहात तक वातावरण में प्रदूषण का असर महसूस किया जा रहा है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही,...