बागपत, अक्टूबर 8 -- Bagpat News: बागपत। डीएम दिव्यांशु पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर जिले के विकास और जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को सुबह 10 बजे से कार्यालयों में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलाया बागपत के विकास की बडी योजनाओं पर फोकस रखते हुए उन पर तेजी से काम कराया जायेगा। डीएम ने छपरौली में केंद्रीय विद्यालय से जुड़े प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि इसके समाधान के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय की गई है। ईशा फाउंडेशन के योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। प्रेस वार्ता में जिले के विकास कार्यों को इतिहास संस्कृति और व...