बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बागपत। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत ने नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान की हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी नवीन कुमार ने गत 13 जून को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उसका भाई सचिन अपनी पत्नी रचना और दो बच्चों के साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता है। 13 जून की सुबह उसका भाई सचिन घर में चारपाई पर मृत पड़ा हुआ मिला। नवीन कुमार ने भाभी रचना, उसके प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी।पुलिस ने रचना से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पति प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। इसलिए उस...