Bagpat News: बागपत : स्वर्ण रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति से गूंजा बड़ौत
बागपत, सितम्बर 26 -- Bagpat News: बागपत। दशलक्षण महापर्व के समापन पर शनिवार को आचार्य आर्जव सागर महाराज के सान्निध्य में भव्य स्वर्ण रथयात्रा निकाली गई। श्री अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी से शुरू हुई रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया। भव्य रूप से सजे स्वर्ण रथ के साथ बैंड, भजन मंडली, धार्मिक झांकियां और भंगड़ा पार्टी आकर्षण का केंद्र रहे। णमोकार मंत्र और जिनेंद्र भगवान के जयघोष से नगर के प्रमुख मार्ग भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालु भक्ति भाव से रथ के साथ चलते रहे। रथयात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और प्रभावना वितरित की। यात्रा शांतिनाथ मंदिर कैनाल रोड, गांधी रोड, अतिथि भवन और नेहरू मूर्ति होते हुए दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुशिला मैदान पहुंची। यह भी पढ़ें- Bagpat News: अनंत चतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.