बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बागपत। थाना क्षेत्र के रठौडा गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के पास मुख्य रास्ते के नजदीक एक तेंदुआ पेड़ पर बैठा दिखाई दिया। खेतों की ओर जा रहे राहगीरों की नजर जब पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान तेंदुए के पेड़ से नीचे कूदने का वीडियो भी राहगीरों ने बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा और भय का माहौल और बढ़ गया। तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया है। किसानों का कहना है कि इन दिनों खेतों में फसल और कृषि कार्य के लिए लगातार जाना पड़ता है, लेकिन तेंदुए की दहशत के कारण अकेले खेतों पर जाने में डर लग रहा है। ग्राम...