बागपत, सितम्बर 1 -- Bagpat News: बागपत, संवाददाता बड़का गांव में सोमवार रात धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर के जलने से गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 12 घंटे से गांव में बिजली आपूर्ति बंद है। लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गुराना फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। फीडर क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल, पुराने ट्रांसफार्मर और खस्ताहाल विद्युत लाइनों के कारण आए दिन फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जर्जर विद्युत पोल और झूलते ट्रांसफार्मर दे रहे...