बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: जनता वैदिक इंटर कॉलेज में छात्रों ने खातों को सीज किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। अर्धवार्षिक परीक्षा देने के बाद छात्र सड़क पर उतर आए और बिजरौल रोड पर जाम लगाकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की जद्दोजहद के बाद छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के नलकूप का बिजली बिल जमा नहीं होने के चलते प्रशासन की ओर से कॉलेज की आरसी जारी की गई है। आरोप है कि इस कार्रवाई की आड़ में कॉलेज के खातों के बजाय छात्रों के खातों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों के लिए मिलने वाले फंड पर भी रोक लगा दी गई है। इससे छात्रों में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज की दीवार तोड़े जाने और जमीन पर क...