Bagpat News: बाइक फिसलकर गिरने से महिल घायल, पति की मौत
बागपत, जुलाई 22 -- Bagpat News: दाहा। पुसार-बरनावा मार्ग पर बेगमाबाद गढ़ी के निकट बाइक फिसलने से दंपति घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बिनौली सीएचसी भिजवाया। यहां से परिजन उन्हें बड़ौत अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। थाना रमाला क्षेत्र के गांव किरठल के रहने वाले 70 वर्षीय अशोक कुमार मंगलवार सुबह पत्नी विमला को लेकर बाइक पर सवार होकर मेरठ रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वे पुसार-बरनावा मार्ग पर पहुंचे तो उनकी बाइक फिसल गई। इससे अशोक और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा गया। इस बीच परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। वे उन्हें मेडिसिटी अस्पताल बड़ौत ले गए। यहां उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.