बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। सांसद राजकुमार सांगवान ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के किनारे दिल्ली सहारनपुर हाइवे से लेकर खेकड़ा रेलवे स्टेशन बसी मार्ग अंडर पास तक का निरीक्षण कर सर्विस रोड का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। दिल्ली सहारनपुर हाइवे से लेकर खेकड़ा स्पोर्टस स्टेडियम तक सर्विस रोड बनाने का फैसला हो चुका है। अब इसे खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास बसी मार्ग अंडर पास तक लाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने सांसद डा. राजकुमार सांगवान को शनिवार को सर्विस रोड के लिए भूमि का निरीक्षण कराया। कहा कि सर्विस रोड बनने से बसी, सुन्हेड़ा, बदपुर, महरमपुर , पाबला, सलावतपुर, बसा टिकरी जैसे अनेकों गांव को दिल्ली सहारनपुर हाइवे, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी और खेकड़ा कस्बे ...