Bagpat News: बलजोर ने मरने से पहले ही कराई अपनी तेरहवीं, 900 लोगों को कराया भोज
बागपत, नवम्बर 15 -- Bagpat News: बागपत। आमतौर पर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी तेरहवीं होती है, लेकिन जौहड़ी गांव के 80 वर्षीय चौधरी बलजोर सिंह ने इस परंपरा को उलट दिया। उन्होंने जीते-जी अपनी तेरहवीं कराकर समाज को चौंका दिया। रविवार को गांव में उनकी तेरहवीं पर करीब 900 लोगों ने भोज किया। इस आयोजन में चौधरी समाज के लोगों के साथ राज्यमंत्री केपी मलिक भी पहुंचे। सबसे खास बात यह रही कि बलजोर सिंह खुद पूरे आयोजन में रहे। अपनी पगड़ी नाती मुकुल को सौंपकर परिवार की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को दे दी। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जौहड़ी गांव के 80 वर्षीय चौधरी बलजोर पुत्र कनक सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरी जिंदगी समाज के लोगों के साथ मेलजोल बनाए रखा। लोगों के निमंत्रण पर उनके यहां भोज में शामिल होते रहे। उनकी इच्छा थी कि जीवनकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.