Bagpat News: बरसों से जांच दबाए बैठे अधिकारियों को सीडीओ का अल्टीमेटम
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। विकास कार्यों की जांच में पंचायत सचिवों के साथ अब जांच अधिकारियों की भी उल्टी गिनती चालू हो गई है। सीडीओ ने वर्षों से जांच दबाये बैठे जांच अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने एक सप्ताह में जांच पूरी नहीं करने वाले जांच अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यानि अब जांच की आंच की जद में सचिवों के साथ जांच अधिकारी भी आ गए हैं। सीडीओ अनिल कुमार ने बुधवार को 12 गांवों की जांच में विलंब और लापरवाही करने वाले पंचायत सचिवों के पेच कस उन्हें एक सप्ताह का समय दिया था। अब इसी क्रम में गुरुवार को सीडीओ ने जांच अधिकारियों को भी एक सप्ताह में जांच पूरी करने का अल्टीमेटम दे दिया है। जिसके अंतर्गत ग्राम ब्राह्मण पुट्ठी, बौढ़ा, सिरसली, कुरड़ी, पांची, टांडा, खट्टा प्रहलादपुर, फखरपुर, मितली, सिखेड़ा, गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.