बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: बिनौली। बरनावा गांव में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा बैंडबाजों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गईं। जिसमे शामिल दर्जन भर से अधिक मनमोहक झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। ठाकुरद्वारा शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना ओर भजन कीर्तन के बाद पालकी में भगवान के समक्ष मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वही विशिष्ठ अतिथि इंस्पेक्टर बिनौली राकेश शर्मा व रालोद नेता राजू तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शौभायात्रा का शुभारंभ किया। सुमित शर्मा, अनिल शर्मा, शिवम शर्मा, हंसराज भारद्वाज भगवान श्रीकृष्ण की पालकी को लेकर चले। पालकी यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर बस स्टैंड, बडौत मेरठ मार्ग, लाक्षागृह से होती हुई वापस ठाकुरद्वारा मंदिर में आकर समाप्त हुई।पालकी यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar New...