बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम स्ट्रीट वेंडर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ौत के नेहरू रोड निवासी संजय जैन पुत्र चंदर बाजार में सड़क किनारे ठेले पर पेटीज बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह प्रतिदिन शाम को ठेला लगाता था। संजय इलाके में पेटीज वाले के रूप में जाना जाता था। गुरुवार शाम करीब चार बजे संजय ने दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 64029 के सामने कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी इंस्पेक्टर सन्नी कुमार का कहना है कि अभी मामले में जांच की जा रही है...