बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: नगर की 155 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जी महाराज ठाकुरद्वारा प्रेम मंडल रामलीला का शुभारंभ समारोह के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद बड़ौत के अध्यक्ष पति अश्विनी तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा, पप्पू मिश्रा, रविंद्र आर्य, साहिल मलिक, शिवेंदु दांत शर्मा, नीरज जैन, मानव बंसल और सुभाष गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के शुभारंभ को लेकर नगरवासियों में उत्साह दिखाई दिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रीकृष्ण महाराज ठाकुरद्वारा प्रेम मंडल की यह रामलीला बड़ौत की पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। इस अवसर पर ठाकुरद्वारा के पंडित पवन आचार्य, पंडित घनश्याम शर्मा, ठाकुरद्वारा प्रधान रमेश शर्मा, रा...