Bagpat News: बड़ौत में पांच दीक्षार्थियों की गोद भराई, 25 अक्टूबर को दिल्ली में लेंगे जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत के नेहरू रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज के पावन सानिध्य में जैन मुनि दीक्षा से पूर्व पांच दीक्षार्थियों का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ौत नगर गौरव ब्रह्मचारी, वकील चंद जैन, ब्रह्मचारी अंकित भैया, अनिकेत भैया, यश भैया और प्रसन्न भैया की गोद भराई कर श्रद्धालुओं ने मंगलकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मूलनायक भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ हुआ। विधानाचार्य पंडित संदीप जैन के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान हुए। दीक्षार्थियों के परिजनों और समाज के लोगों ने उन्हें स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: श्रद्धालुओं ने की सिद्ध परमेष्ठी की आराधना विधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.