बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के सालावतपुर खेड़ी गांव में बच्चों के विवाद में दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों परिवारों की तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। क्षेत्र के सालावतपुर खेड़ी गांव में ओमप्रकाश और शिवकुमार के परिवार रहते हैं। बुधवार शाम दोनों परिवारों के बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हो गया। तब तो गांव के प्रबुद्ध लोगों ने विवाद को निपटा दिया था, लेकिन देर शाम इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों की लोगों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों ओर से लाठी-डंडों से प्रहार किए गए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 घायल जिसमें शिवकुमार की पत्नी मंजू, पुत्र मयंक, राजकुमार और उसकी पुत्री पलक व दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश की पत्नी वीरमति, ...