बागपत, नवम्बर 22 -- Bagpat News: चांदीनगर। खासपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खासपुर निवासी नंदकिशोर का 10 वर्षीय बेटा अंशु घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही सोराज के बेटे अंकित ने उसके साथ मारपीट कर दी। अंशु ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नंदकिशोर के परिजन शिकायत लेकर अंकित के घर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों ...