Bagpat News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर गोली चलाने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट
बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बड़ौत। लुहारी गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर एक युवक से मारपीट कर उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुहारी निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर रिहान पुत्र नौशाद, अंशुल और प्रशांत से उसका विवाद हो गया। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन शाम के समय तीनों उसके घर में घुस गए और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी उसेक साथ मारपीटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.