Bagpat News: बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची पड़ोस में ही जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। पार्टी से वापस लौटते समय गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया था। आरोप है कि वहां युवक ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को जोरदार धक्का दिया और उसके चंगुल से छूटकर रोते हुए सीधे अपने घर पहुंची थी। बच्ची ने आपबीती अपनी मां को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.