बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे की लाइनपार बस्ती के रहने वाले कामगार के फोन को हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कस्बे की लाइनपार बस्ती में कामगार राशिद परिवार के साथ रहता है। कस्बे की ही एक बैंक शाखा में उसका खाता है। खाते में एक लाख रुपये से अधिक की नगदी जमा थी। राशिद ने बताया कि सोमवार दोपहर एकाएक उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 99 हजार 795 रुपये निकाल लिए। ये रुपए उन्होंने कई बार में निकाले, लेकिन उसके पास एक बार में निकाले गए 15 हजार रुपये का ही मैसेज आया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि राशिद की तहरीर मिल गई है। साइबर क्राइम टीम को जांच में लगा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...