बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: दाहा। बामनौली गांव में शनिवार को फोन चार्ज पर लगाने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसका सिर फूट गया। पीड़ित ने थाना दोघट पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बामनौली गांव में निवासी अंकित पुत्र सतबीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फोन चार्ज पर लगाने से मना करने को लेकर सचिन पुत्र कालुराम, मोहित पुत्र रामकुमार और शिवा पुत्र कल्लू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की,जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।...