बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: मेरठ से अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहे युवक पर बालैनी के वाल्मीकि मंदिर के समीप फायरिंग करने वाले एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। बीती 3 जुलाई को डौलचा गांव निवासी सौरभ यादव अपनी पत्नी को मेरठ से परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहा था।जब वह वाल्मीकि मंदिर के समीप पहुँचा तो वहां पहले से खड़े कार सवार युवकों ने हॉर्न बजाने को लेकर सौरभ के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी थी।मामले में सौरभ ने अज्ञात में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी अमित निवासी सुराना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की जांच में सात और नाम सामने आए थे जिनमें से चार आरोपियों ने कुछ दिन पहले न्यायालय में सरेंडर कर दि...