बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत कस्बे के गुराना रोड स्थित गली नंबर 8 में मजदूर से मारपीट और फायरिंग की घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। यह घटना 4 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित मजदूर कपिल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू और रिहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वायरल सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर नियम...