बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में सत्या फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूटपाट की घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल भी हो गया। उस पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। दरअसल, दो दिन पहले मेरठ की सत्या फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कपिल गौतम बाइक पर सवार होकर कलेक्शन करने के लिए सिंघावली अहीर क्षेत्र में आया था। यह भी पढ़ें- Bagpat News: फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से नकदी लूटने का आरोपी गिरफ्तार तभी उसके पास बसा टीकरी निवासी अभिषेक का फोन आया था। जिसके बाद वह उसके पास गांव जंगल में पहुंच गया था। वहां दो युवकों ने तमंचों ...