बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बड़ौत। बोढ़ा गांव निवासी कमला देवी ने दो लोगों पर पिता की कृषि भूमि की फर्जी वसीयत तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता धर्म सिंह ने अपने जीवनकाल में कृषि भूमि उसके नाम वसीयत की थी, जो राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है। आरोप है कि प्रमोद कुमार और शेखर ने फर्जी गवाह तैयार कर कूटरचित वसीयत बनवाई और जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंथुरा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...