Bagpat News: फर्जी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: बागपत। नंगला जाफराबाद निवासी कथित चिकित्सक पर गलत तरीके से घर पर महिला का ऑपरेशन करने और उपचार के बाद उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए बिचपड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी चिकित्सक और उसके पुत्र के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बिचपड़ी निवासी हरबीर ने बताया कि उसकी पत्नी की छाती में गांठ थी। 31 अगस्त को वह पत्नी को आरोपी चिकित्सक के पास लेकर गया था। आरोप है कि चिकित्सक ने जल्द ऑपरेशन कराने की बात कहकर कम खर्च में उपचार का भरोसा दिया और अपने घर पर ही ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत बिगड़ती चली गई। आरोप है कि चिकित्सक रोजाना पट्टी बदलने और दवाएं देने के लिए बुलाता रहा। बताया कि सात सितंबर को हालत अत्यधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.