बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: बागपत। उत्तर प्रदेश सिडको के चेयरमैन एवं भाजपा के जिला प्रभारी वाईपी सिंह गुरुवार को पहली बार बागपत पहुंचे। जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि फंड जारी होते ही जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण पूरा कराया जाएगा।

सरकारी योजनाएं और सामाजिक सुधार उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वाईपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह से गुंडाराज और माफियाराज से मुक्त हो चुका है। राज्य में ऐसा सुरक्षित माहौल बना है, जिससे बहन-बेटियां खुद को पूरी तरह निडर और सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

पूर्व सरकारों की नाकामियां पूर्ववर्ती सरकारों के कार्य...