Bagpat News: पड़ौसियों पर दीवार गिराने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: दाहा। मांगरौली गांव में अपने मकान की दीवार बनवा रहे लोगों के साथ गाली-गलौच कर पड़ोसियों ने 10 फीट ऊंची दीवार जबरन गिरा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मांगरौली गांव निवासी रवि कुमार पुत्र जयप्रकाश ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मकान की दीवार बनवा रहा था। जो करीब दस फीट ऊंची बनकर तैयार हो गई थी। आरोप है कि तभी उसके पड़ोसी आए और उनके साथ गाली गलौच शुरू करते हुए उसके मकान की नवनिर्मित दीवार गिरा दी गई। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि रवि की तहरीर पर वेदपाल, अर्चना, कमलेश, राजेश, नीतू, गोविंदा, अर्चना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.