बागपत, अक्टूबर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में पूजा कर रही एक महिला और उसके देवर के साथ पड़ोसियों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शबगा गांव निवासी रीना पत्नी राहुल ने छपरौली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी और रेडियो पर भजन चलाकर पूजा-अर्चना कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रूबी और उसका बेटा विक्की उनके घर में घुस आए और बेवजह गाली-गलौज करने लगे,जब पीड़िता ने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसियों ने महिला को घर में घुसकर पीटा आरोप है कि विक्की के हाथ म...