Bagpat News: प्लॉट के विवाद में खूनी टकराव, दो भाइयों समेत पांच लोग घायल
बागपत, अगस्त 3 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव में प्लॉट का गेट तोड़ने का विरोध करने पर सोमवार की सुबह राहुल और उसके भाई रूपेश पर ताऊ के परिवार ने हमला कर दिया। इसमें घायल राहुल और रूपेश का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी दोनों भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। नैथला गांव निवासी राहुल और रूपेश ने बताया कि ताऊ के मकान के बराबर में उनका प्लॉट है। आरोप लगाया कि रविवार को ताऊ के परिवार ने प्लॉट का गेट तोड़ दिया और सबमर्सिबल में भी तोड़फोड़ की। सोमवार की सुबह उन्होंने राजमिस्त्री बुलाकर गेट ठीक कराने का प्रयास किया, तो गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। इसके बाद दोनों ने ताऊ के घर के बाहर जाकर विरोध किया, तो उन पर फरसे, लाठी-डंडों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.