Bagpat News: प्राचीन शिव मंदिर में सजी अमरनाथ गुफा
बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार रात दोघट कस्बे के प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर में युवाओं द्वारा अमरनाथ गुफा का भव्य स्वरूप तैयार किया गया। गुफा में बर्फ से बनाए गए करीब 11 फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के शिवलिंग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अमरनाथ गुफा के स्वरूप में सजाए गए मंदिर में दर्शन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अमरनाथ गुफा तैयार करने में खास बात यह रही कि इसमें यूपी पुलिस में तैनात सिपाहियों, फौजियों सहित अन्य सरकारी सेवाओं में कार्यरत युवाओं ने अपनी छुट्टी लेकर सहयोग किया। विजय शर्मा, अंकित रुहेला, गगन रुहेला, गोपाल रुहेला, अर्जुन रुहेला, दीपक रुहेला, छोटू, आदित्य रुहेला, गल्लू रुहेला सहित अन्य युवाओं का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Hapur News: देर रात का मना कृष्ण जन्माष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.