Bagpat News: प्रदेश में बनने जा रही सपा की सरकार: राजकुमार भाटी
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: चांदीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का रटौल कस्बे में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का नगलाबड़ी, रटौल, पांची और नूरपुर समेत कई गांवों में दौरे का कार्यक्रम रहा। रटौल पहुंचने पर सपा नेताओं और कस्बे के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जाति और धर्म के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.