Bagpat News: प्रदूषण: 283 पर पहुंचा एक्यूआई, दमा रोगियों की उखड़ने लगी सांस
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बागपत। बागपत की आबोहवा दीपावली पर्व से पहले ही खराब होने लगी है। रविवार को एक्यूआई 283 पर पहुंच गया। जो हवा की गुणवत्ता के हिसाब से खराब स्थिति है। वहीं, प्रदूषण के चलते दमा रोगियों की सांसें उखड़ने लगी है। कई दमा रोगियों को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद चिकित्सकों से उपचार तक दिलवाना पड़ा। इस बार दशहरे से पहले ही जनपद की हवा खराब होने लगी थी। दशहरे वाले दिन एक्यूआई 190 तक पहुंच गया था, लेकिन अब जैसे-जैसे दीपावली पर्व नजदीक आता जा रहा है, हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। रविवार को बागपत का एक्यूआई 283 तक पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी तक हुई। सर्वाधिक खराब स्थिति खेकड़ा के पाठशाला रोड, बागपत के चमरावल रोड और बड़ौत के औद्योगिक क्षेत्र की खराब रही। इन इलाकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.