बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। कस्बा स्थित आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य अनिता जैन ने बताया कि कक्षा ग्यारह और बारहवी की छात्राओ के बीच हुई इस प्रतियोगिता में दोनों कक्षाओं की दर्जन भर छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक अपने हाथों पर मनमोहक मेहंदी रचाकर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की वंशिका प्रथम और इसरा द्वितीय तथा कक्षा 11 की अमन और तानिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कला प्रतिभा निर्णायक मंडल में हेमपुष्पा शर्मा एवं आशा यादव शामिल रही। प्रतियोगिता का संयोजन प्रिया जैन ...