Bagpat News: पॉलीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
बागपत, नवम्बर 17 -- Bagpat News: बड़ौत। जिले में सोमवार से पॉलीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा को लेकर जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1603 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। सुबह 9 से 12 तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पहले दिन परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। पॉलीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जिले में डीजे पॉलीटेक्निक बड़ौत, राजकीय पॉलीटेक्निक कोताना और राजकीय पॉलीटेक्निक किरठल को केंद्र बनाया गया है। डीजे पॉलीटेक्निक प्रवक्ता रणंजय लांबा ने बताया कि प्रथम पाली में निर्माण सामग्री, विद्युत मशीन प्रथम, तापीय अभियांत्रिकी प्रथम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.