बागपत, सितम्बर 28 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह लांबा ने छात्र-छात्राओं को संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों एवं अनुशासन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर एवं कोषाध्यक्ष डॉ. गीतांजलि तोमर ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर हैं। विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से अपने करियर को बेहतर दिशा दे सकते हैं। संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर एवं कोषाध्यक्ष डॉ. गीतांजलि तोमर ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत...