बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत-छपरौली रोड पर चल रहे पुल निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निर्माण के चलते रास्ते बाधित होने और सड़क उखाड़े जाने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन खेतों तक पहुंचने और शहर से बीज, खाद समेत कृषि संबंधी सामान लाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। छपरौली रोड पर छोटी पुलिया से लेकर सड़क तक उखाड़ दी गई है। निर्माण कार्य के चलते आवागमन प्रभावित होने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता बाधित होने के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इ...