Bagpat News: पुलिस रिमांड के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने बरामद कराया तमंचा
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: पूर्व प्रधान के देवर को गोली मारने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर बिजन उर्फ बिजेंद्र को पुलिस ने शनिवार को आठ घंटे के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर हरचंदपुर जंगल में छिपाया गया तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाघू गांव के रहने वाले विनोद ने एक जुलाई को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गत 29 जून की रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने का विरोध करने पर गांव के हिस्ट्रीशीटर सज्जन गुर्जर, बिजन उर्फ बिजेंद्र, विकास उर्फ विक्की, नवाब, राजेंद्र, रमन, जितेंद्र उर्फ जीतू, शेर सिंह उर्फ कपिल, दीपक चौहान उर्फ कल्लू, शुभम सांगवान निवासी सांकलपुट्ठी और तीन अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.