बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: खेकड़ा कोतवाली पुलिस को शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। मुबारिकपुर मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभों के तार, नलकूपों के उपकरण और फैक्ट्रियों से सामान चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से एक बदमाश खेकड़ा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोतवाली क्षेत्र में बिजली लाइनों के तार, ट्रांसफार्मर, नलकूपों के उपकरण और फखरपुर गांव की एक गद्दा फैक्ट्री से बिजली मोटर व अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार हो रही थीं। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार तभी से पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुटी थीं। शुक्रवार रा...