बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। कोताना गांव में प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति प्रमोद उर्फ मोगली की हत्या कराने के मामले में पुलिस मंगलवार रात हत्यारोपी प्रेमी सिकंदर उर्फ कालू को मुठभेड के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल सिकंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी पत्नी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ अंशु जैन ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि प्रमोद की हत्या का आरोपी सिकंदर ग्राम लुहारी के जंगल में स्थित ट्यूबवेल पर छिपा हुआ है। जब बड़ौत पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सिकंदर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी बड़ौत में भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा 315 बोर, कारतूस और खोखा बरामद किय...