बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: रमाला। किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पटाखों की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित दिल्ली से पटाखे लाकर क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचता था। उसके कब्जे से पांच कट्टे और छह पेटी पटाखे बरामद हुए हैं। पटाखे ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस किशनपुर बराल बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बड़ौत की ओर से आ रहे एक छोते मालवाहक वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: पटाखों के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान विक्रम सिंह निवासी समयपुर बादली, दिल...