Bagpat News: पुलिस के बैरिकेड्स हटाकर किसानों ने एक्सप्रेस-वे पर जबरन निकाली तिरंगा यात्रा
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली कट की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने के बीच शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर यात्रा को रोकना चाहा, तो किसानों ने बैरिकेड्स हटाते हुए अपने ट्रेक्टर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा दिए। इससे पूर्व अंडरपास पर झंडारोहण हुआ। गांगनौली अंडरपास पर भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद उन्होंने ट्रेक्टर का स्टेयरिंग संभाला और उसे स्टार्ट कर एक्सप्रेस-वे की ओर बढ़ गए। उनके पीछे सैकड़ों लोग ट्रेक्टरों पर तिरंगा लगाकर चले। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड्स लगाकर ट्रेक्टरों को रोकने का प्रयास किया, तो भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.