बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बागपत। नशा मुक्त बागपत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम की शुरुआत ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने के साथ हुई। इसके बाद नशामुक्त बागपत के संकल्प के साथ जनजागरण रथयात्रा प्रारंभ की गई। रथयात्रा सबसे पहले पुरा महादेव गांव की गलियों से गुजरी। इसके बाद यात्रा मतानतनगर होते हुए बुद्धसैनी पहुंची। तीनों गांवों में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एकजुट होकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और परिवार को इसके दुष्प्रभावों से बचाने की शपथ ली। केटी भैया ने कहा कि भोलेनाथ के दरबार से प्रारंभ हुई यह रथयात्रा केवल जागरूकता यात्रा नहीं, बल्कि हर परिवार को नशे के विरुद्ध खड़ा करने का जनसंकल्प है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar Ne...