Bagpat News: पुरा महादेव में उमडी शिवभक्तों की भीड़, डीजी पीएसी ने भी किया जलाभिषेक
बागपत, अगस्त 4 -- Bagpat News: बालैनी। पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का पूजन कर जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं के जयकारो से गूंज उठा। सुबह पांच बजे मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने घंटों इंतेजार के बाद भगवान आशुतोष पर भांग, दूध, धतूरा, शहद चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह से शाम तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में लगी दुकानों पर जमकर खरीदारी की। बच्चों ने खेल-खिलौनों की खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.