बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: खेकड़ा। सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण में आ रही तकनीकी परेशानियों का समाधान होने के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है। पीओएस प्वाइंट ऑफ सेल मशीनों के सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद केंद्रीय टीम ने खेकड़ा और काठा स्थित सहकारी समितियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पीओएस मशीनों की कार्यप्रणाली, आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रक्रिया और किसानों को उर्वरक वितरण की पूरी व्यवस्था का परीक्षण किया। अधिकारियों ने पाया कि हाल ही में किए गए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद मशीनें सुचारु रूप से काम कर रही हैं और पहले सामने आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अब सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक मिलेगी समितियों पर खाद निरीक्षण दल में यूआईडीएआई के डिप्टी डायरेक्टर प्रतीक चौधरी, सीएससी की र...