Bagpat News: पीईटी परीक्षा को लेकर हुई बैठक से अनुपस्थित रहे कई अधिकारी
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम दिव्यांशु पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र भेजने के निर्देश दिए। जनपद में 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को 10 परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 4,224 और कुल 25,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा व्यवस्था के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 516 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.