बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बागपत। पितृ अमावस्या पर शनिवार को जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था की ब्यार बहती रही। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के विभिन्न प्रमुख घाटों पर पहुंचकर आस्था के साथ नदी में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने अपने दिवंगत पूर्वजों और पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान के साथ तर्पण, पिंडदान तथा मोक्षदायिनी श्राद्ध कर्म संपन्न किए। सनातन धर्म की प्राचीन मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के इस अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन यानी अमावस्या तिथि पर तर्पण करने से पितृगण तृप्त होते हैं, उन्हें वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है और उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर सदैव बना रहता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। शनिवार सुबह तड़के सूर्योदय के साथ ही यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का तांता लग गया था, जो दोपहर त...