बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भक्ति आराधना कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से हुआ। संगीतमय भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर आराधना की। कार्यक्रम का प्रारंभ णमोकार मंत्र संगीत के साथ हुआ ,उसके बाद सभी ने धार्मिक भजनों तथा नृत्य का आनंद लिया। आर्यिका माता सरस्वती ने मंगल प्रवचन दिए। अलंकार म्यूजिकल ग्रुप के भजन गायक आर्यन जैन और हिमांशु जैन ने संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं और युवतियों ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। आयोजन में विशेष सहयोग दरियागंज दिल्ली के पुनीत जैन, कविता जैन का रहा। कार्यक्रम में जैन मिलन के जनेश्वर दयाल जैन, मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि जैन धर्मावलम्बी मौजूद रहे। कार्यक्रम...