बागपत, अक्टूबर 5 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे की लाइनपार बस्ती में शादी समारोह के दौरान घरों में पानी नहीं पहुंचने पर चार युवकों ने नगर पालिका के नलकूप ऑपरेटर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नलकूप ऑपरेटर कपिल कुमार ने सोमवार को पुलिस को बताया कि शनिवार रात लाइनपार बस्ती में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में शामिल एक युवक ने उससे नलकूप चलाने के लिए कहा। उसने नलकूप चालू कर दिया, लेकिन बस्ती में पानी नहीं पहुंचा। शिकायत मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो पेयजल पाइपलाइन का एक वाल्व बंद मिला। उसने वाल्व खोलकर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान शादी समारोह में शामिल चार युवकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लो...